इस्राईल सेना ने आज तीन फिलिस्तीनी जवानों की हत्या की बात स्वीकारते हुए खबर दी है कि सेना के जवानों की ओर से की गई गोलीबारी में तीन फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
आज सुबह, ज़ायोनी सेना ने एक बयान जारी कर 3 फ़िलिस्तीनियों की मौत की घोषणा की है।
इन जवानों को नाब्लस शहर में स्थित बवाबा अत-तूर के पास जायोनी सैनिकों ने गोली मार दी थी। इस बयान में इस्राईली सेना ने दावा किया कि ये 3 फ़िलिस्तीनी हथियारों से लैस थे और उन्होंने अपनी कार के अंदर से कई सैनिकों पर गोलियां चलाईं थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज़ायोनी सेना के वाहन इस क्षेत्र में पहुँचे और 3 युवा फ़िलिस्तीनियों के शवों को अज्ञात स्थान पर ले गए।
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि ज़ायोनी सेना ने इन 3 फ़िलिस्तीनी युवाओं के हत्या स्थल पर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।